Showing posts with label India vs Pakistan. Show all posts
Showing posts with label India vs Pakistan. Show all posts

April 7, 2011

मोहाली महोत्सव !!

मोहाली के फेज़ 1 मार्केट में बैठे थे हम जब इंग्लैंड से आये एक फिरंगी जोड़े से बात हुई.  परेशान से दिख रहे दंपत्ति पानी की बोतल लेने आये थे.  "People are crazy here!! There is such a long queue at the stadium... Horrible!!", झुंझलाई हुई लड़की बड़बड़ाने लगी.  वो कहने लगे कि उनके यहाँ तो टिकेट्स ऑनलाइन बुक कर लेते हैं और मजे से बीयर पीते हुए मैच देखते हैं.

मेरे साथ बैठे लोग मुस्कुराने लगे.  फिर उनको बताया कि यहाँ काउंटर से भी टिकट खरीदने पर गारंटी नहीं कि आप स्टेडियम में घुस जाएँ.  बेचारों के चेहरे का रंग उड़ गया और वो होर्रिबल, टेर्रिबल करते करते वहाँ से चले गए.
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...